उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News युवक को बिना परमिट लिए गांव के लोगों ने लाईन पर चढ़ाया, बुरी तरह झुलसकर हाथ कटा

 घायल की शिकायत पर सानई चौकी में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 रिपोर्टर शरवण मीना गुण मध्य प्रदेश

जिले के मृगवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सानई चौकी के गांव कुलम्बे में गांव के ही लोगों ने एक व्यक्ति को लाईट जोडऩे खंभे पर यह कहकर चढ़ा दिया कि फीडर से परमिट मिल गया है। उसने भी गांव और आसपड़ोस के लोगों का विश्वास कर खंभे पर चढ़ गया जहां लाईन में करंट होने से बुरी तरह फंसकर बेहोश हो गया। इस दौरान गनीमत यह रही कि अचानक लाईन फाल्ट होने से लाईट गुल हो गई जिससे उसकी जान बच गई। मिली जानकारी के अनुसार शहर की एक निजी अस्पताल में उपचाररत घायल रायसिंह गुर्जर निवासी कुलम्बे ने होश आने के बाद बताया कि पिछले दिनों आंधी-तूफान से गांव की लाईट गुल हो गई थी। काफी दिन अंधेरे में गुजारने के बाद गांव के लोगों ने खुद ही सलाह कर एक युवक को करंट प्रभाहित लाईन पर चढ़ा दिया। जिससे रायसिंह बुरी तरह करंट में झुलस गया। हालांकि उसकी लाईट फाल्ट होने से उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसका हाथ कट गया जो वर्तमान में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। जिसे विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तक देखने नही पहुंचे, जबकि विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गांव के लोग अंधेरे में थे। जिसका खामियाजा उस युवक को भुगतना पड़ा जो गांव के उजाला चाहता था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिनमें नंदराम पुत्र अमरसिंह गुर्जर, सम्पतराम पुत्र मांगीलाल, रोशन पुत्र रामस्वरूप, देवलाल पुत्र धनलाल शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर अब जब अस्पताल में भर्ती घायल रायसिंह ने होश आने के बाद देवलाल पुत्र बाबूलाल गुर्जर का नाम भी बताया है कि ये सब लोग उसे बुलाकर ले गए थे और इन्हीं लोगों ने परमिट होने की कहकर लाईन पर चढ़ाया था। इस प्रकरण में फिलहाल पुलिस विवेचना कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button