उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सय्यद मोहतशम मियाँ ने वृक्षारो पण कर के मनाया जन्मदिन

रिपोर्टर रफीउल्ला खां रामपुर उत्तर प्रदेश

युवा समाज सेवक और रामपुर छात्र प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष सय्यद मोहतशम मुज्तबा ने आज अपना जन्मदिन वृक्षारोपण कर के मनाया उन्होने बताया कि वह पिछले कई वर्षो से अपना जन्मदिन वृक्षारोपण कर के ही मना रहे हैं। उनका कहना था कि पर्यावरण मे प्रदूषण की मात्रा बहुत अधिक हो गई है तथा पर्यावरण संरक्षण आज के समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता और हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि हम स्वयं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे तो यही हमारी राष्ट्र और समाज के प्रति सच्ची सेवा कहलाएगी। तब हम सच्चे राष्ट्र और देशभक्त का निर्माण कर एक नये युग का आह्वान कर सकने में सफल होंगे, क्योंकि शुद्ध पर्यावरण में ही शुद्ध वायु और शुद्ध मानसिकता का जन्म संभव है पर्यावरण संरक्षण आज हमारे लिए एक चुनौती बनती जा रही है। यदि आज की युवा शक्ति इसके लिए जागरूक नहीं हुई तो भविष्य में हम अपनी पीढिय़ों को शुद्ध जल और वायु की जगह ज़हर विरासत में देकर जाएंगे। अब निर्णय हम सबका है, क्योंकि आज का संरक्षण कल की सुरक्षा का आधार होगा। मोहतशम मियाँ का कहना है कि अपने घर आंगन में एक पौधा जरूर लगाएं ताकि स्वस्थ जीवन जिया जा सके लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने, पेड़ों का कटान रोकने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर देना चाहिए। इस मौके पर रामिश खाँ,फर दीन खाँ,हुसैन मिया,सालिम ,अशर खा,समीर,एहतेशाम खाँ साहिल ,मोहिक आदि मौजूद रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button