उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News रक्तदान शिविर में युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

 प्रयास सामाजिक संगठन के माध्यम से किया गया था शिविर का आयोजन

रिपोर्टर करन राय आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ जनपद के माध्यम से आज 30 जुलाई को खरिहानी बाजार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब पचासों नौजवानों ने भाग लेते हुए खुशी खुशी रक्तदान किया। प्रयास सामाजिक संगठन खरिहानी इकाई के प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि यह रक्तदान शिविर का आयोजन दूसरों की जीवन रक्षा के लिए प्रतिवर्ष लगाया जाता है,जिसमें हमारे खरिहानी इकाई के साथी बहुत ही उत्सुकता से भाग लेते हैं, प्रयास संगठन का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना हैऔर उसी क्रम में हमारे साथी भी निस्वार्थ सेवा का कार्य करते हैं।- अध्यक्ष रणजीत सिंह जी ने बताया कि प्रयास के साथियों के अंदर सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है उसी का परिणाम रहा कि खरिहानी बाजार में कमलेश यादव की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 40 महिला तथा पुरुष नौजवानों ने रक्तदान किया जिसमें अभिषेक मौर्य,रितेश पांडेय, अंगद सिंह, विशाल श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, पवन कुमार, शुभम सिंह, हरिकेश यादव, जय हिंद यादव, इंदल यादव, रवि कांत, सुधीर, पवन, अरविंद, बहादुर बहन अनीता के साथ प्रयास संगठन के सचिव सुनील यादव सहित तमाम साथियों ने रक्तदान किया इस अवसर पर श्रीराम चौहान, राजेन्द्र मौर्य सहित संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button