Uttar Pradesh News अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा नेता पंकज अहिरवार ने भारतीय धनगर पाल महासंघ के तत्वाधान में विधानसभा स्तरीय संकल्प महासभा को किया संबोधित।

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा नेता पंकज अहिरवार ने भारतीय धनगर पाल महासंघ के तत्वाधान में विधानसभा स्तरीय संकल्प महासभा को किया संबोधित। महासभा का आयोजन बल्देवगढ़ विंध्यवासनी माता मंदिर परिसर में किया गया जहां कन्या पूजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में पाल समाज के लोग एवं कांग्रेस समर्थक उपस्थित रहे एवं पंकज अहिरवार ने सभा को संबोधित करते हुए सभी के साथ शपथ ली की मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है। मुख्य अतिथि चंदा सुरेंद्र सिंह गौर , मध्य प्रदेश आईटी सेल की प्रशिक्षक बिंदु जी, पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम पाल , स्वतंत्र यादव , सुरेंद्र यादव ,देवेंद्र भास्कर,अवधेश पाल ,जागीरदार यादव, विनोद शर्मा जी ,विवेक ताम्रकार , सरपंच अवधपाल, जय हिंद पाल ,एसपी पाल, कुलदीप धनगर झांसी ,राजेश पाल टीकमगढ़।


Subscribe to my channel