Uttar Pradesh News सांसद मनोज तिवारी के साथ कपिल मिश्रा हुए अस्सी घाट की गंगा आरती में शामिल
अन्नपूर्णा सेवा में शामिल हुए कपिल मिश्रा तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्रा ने किया स्वागत

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी 30 जुलाई 2023 अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाली गंगा आरती में रविवार को दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने मां गंगा की आरती उतारी। इसके बाद तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्र के सहयोग से होने वाली नित्य अन्नपूर्णा सेवा में शामिल होकर जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया। तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्र ने मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा का स्वागत किया गया। अस्सी घाट पर पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा कि इस घाट से हमारी यादें जुड़ी हैं। इसी घाट पर बैठकर मैंने अपने संगीत जीवन की शुरुआत की थी और छात्र जीवन में हम लोग अस्सी घाट घूमने आया करते थे। आज की स्वच्छता और भव्यता अब काफी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी घाट पर फावड़ा चलाकर घाट की सफाई की थी। कपिल मिश्रा ने कहा कि आज मां गंगा के तट पर जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया। कहा कि अब जब भी मैं बनारस में रहूंगा तो अस्सी घाट जरूर आऊंगा। उन्होंने कहा कि काशी बदल गई है और काशी का विकास हो रहा है।


Subscribe to my channel