IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News नवजात शिशु का शव सड़क के किनारे तालाब में पड़ा मिला

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

टडियावा, हरदोई  टडियावा कस्बे में मानवता के साथ-साथ मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है | थाना परिसर से चंद्र दूरी पर श्मशान घाट के समीप सड़क किनारे तालाब में नवजात का शव पड़ा मिला | पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | अनुमान लगाया जा रहा है कि बिन ब्याही लड़की ने इस नवजात बच्चे को जन्म दिया होगा | घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे सुबह खेलने जा रहे थे | तभी किसी बच्चे ने सड़क किनारे नवजात का शव देखा तो शोर मचाया | एक हाथ में चोट के निशान थे | लोगों का कहना है किसी जानवर द्वारा चोट पहुंचाई गई है | इस घटना से कस्बे के समस्त लोग नवजात की मां को तरह-तरह से कोस रहे हैं | थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button