Uttar Pradesh News रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा हरदोई डिपो के वार्षिक चुनाव में नवनीत मिश्रा अध्यक्ष व रजत तिवारी शाखा मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई आज 30 साथ 2023 को परिषद कार्यालय बस स्टेशन मैं रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की वार्षिक शाखाओं में चुनाव, चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ | हरदोई डिपो में शाखा अध्यक्ष अखिल बाजपेई एवं शाखा मंत्री बीना चौहान, बस स्टेशन के शाखा अध्यक्ष नवनीत कुमार मिश्रा एवं शाखा मंत्री रजत तिवारी, ट्रैफिक शाखा अध्यक्ष अनूप शुक्ला व शाखा मंत्री विनोद त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रतिनिधि जनरेल सिंह, अरविंद शुक्ला व संयुक्त मंत्री शशि भूषण त्रिपाठी व प्रशासनिक शाखा अध्यक्ष श्री मनोज द्विवेदी, शाखा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए | चुनाव अधिकारी राजीव बाजपेई, राकेश सिंह, रामाधार वर्मा, राकेश दुबे, मेराज अहमद, पंकज सिंह द्वारा उक्त चयनित पदाधिकारियों को नव दायित्व की शुभकामनाएं दी गई | चुनाव संपन्न होने के बाद खुशी में एक दूसरे कर्मचारियों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया | इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी जितेंद्र बहादुर सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे |


Subscribe to my channel