उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ट्रक ने कांवर लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, सात कांवड़िए बुरी तरह घायल

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

शाहाबाद, हरदोई   शनिवार देर रात को शाहाबाद के ईदगाह के निकट कावड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी | हादसे में सात कावड़िए बुरी तरह से जख्मी हो गए | चीख-पुकार मचने पर चौराहे पर मौजूद लोग एकत्र हुए | सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया | जनपद बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव बछेड़ा गांव से समर्थ प्रथम कावड पदयात्रा में गांव से तकरीबन 24 कांवड़िए हरिद्वार जल लेने के लिए गए हुए थे | शनिवार देर रात लगभग 11:15 बजे सभी कावड़िए ट्रैक्टर ट्राली में सवार शाहाबाद के ईदगाह के सामने पहुंचे | इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली को साइड मैं ट्रक ने टक्कर मार दी | हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार सचिन, अंकुर, महिपाल, तिलक, हंसराज, मनोज और संजय शर्मा के गंभीर चोटे आई | हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, चौराहे पर मौजूद विहिप के नगर अध्यक्ष शोभित गुप्ता समेत कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे | घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस ने पहुंच कर सभी घायलों को शाहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया | चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया | उधर सूचना पाकर कोतवाल करण पाल सिंह व सीओ केएन आनंद मौके पर पहुंच गए | घटना के बाद अन्य कावड़िए बरेली अस्पताल में सभी घायलों को ले गए | उधर पुलिस ने ट्रक को सैफनी क्षेत्र से पकड़ लिया है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button