उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News हादसे ने छीने दो जवान बेटे, पिता बोला कुछ नहीं बचा हो गया सर्वनाश, बुझा घर का चिराग

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

शाहाबाद, हरदोई   जिले में शाहाबाद मार्ग पर शुक्रवार रात परेली गांव के पास हुए हादसे में दो सगे भाइयों की मौत से चमन के घर का चिराग बुझ गया | घर के चिराग उनके मुझे चेहरों को देखकर वह मोर्चरी में गश खाकर गिर गया | एक साथ दो दो जवान बेटों की मौत से परिवार में मातम पसर गया | जनपद शाहजहांपुर के कटरा निवासी चमन सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा करते हैं | परिवार में दो बेटे युसूफ हुआ यूनुस थे वह एक बेटी मुस्कान है | उनकी पत्नी की मौत एक साल पहले हो चुकी है | मेहनत मजदूरी करके चमन परिवार पालते हैं | परिवार में सभी प्रकार से हंसी-खुशी का माहौल था | दोनों पुत्र यूसुफ हुआ यूनिस ने टाइल्स लगाने का काम सीखा, और मजदूरी करके घर चलाने में पिता का हाथ बताने लगे | यूसुफ की शादी की तैयारी चल रही थी लेकिन, यहां अल्लाह को कुछ और ही मंजूर था | शुक्रवार देर रात पहुंची सड़क हादसे की खबर में दोनों पुत्रों की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया | दोनों बेटों की मौत की खबर से परिवार के सदस्यों की आंखों के आगे अंधेरा पसर गया | घर में कोहराम मच गया | पिता चमन व बहन मुस्कान दहाड़े मारकर रोते-रोते बेसुध होकर जमीन पर गिर गए | हादसे में दोनों बेटों को खोने के बाद चमन के घर का चिराग ही बुझ गया है | आसपास के लोगों की भी आंखें नम हो गई है | चमन को सभी लोग सांत्वना देते रहे, पर दोनों पुत्रों को एक साथ खोने वाले चमन की कुछ समझ में नहीं आ रहा था | वहीं इसी हादसे में बेहटा गोकुल थाने के हुसेपुर करवाया निवासी अजीम की भी मौत हो गई | अजीम तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था |

मजदूरी करके वह परिवार चलाने में मदद करता था | शुक्रवार की रात वह गांव के ही अपने दोस्त आफाक के साथ पाली ताजिया देखने बाइक से आ रहा था | इशरत के तीन बेटे मैं जिम सबसे छोटा था और मिलनसार था | इशरत भी मजदूरी करते हैं | हादसे में बेटे को खोने के बाद माँ सहित परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है | अन्य लोगों की भी आंखें नम हैं | पाली शाहाबाद मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत के दौरान सड़क पर गिरे दो सगे भाइयों को ट्रक ने रौंद दिया | वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी गंभीर घायल हो गए | दोनों भाइयों समेत एक युवक की मौत हो गई | एक अन्य की हालत गंभीर है | उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है | पाली शाहाबाद मार्ग पर परेली गांव के पास विपरीत दिशा से बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के हुसेपुर करमाया निवासी अजीम 22 वर्ष साथी आभाक 25 वर्ष के साथ बाइक से आ रहे थे | दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई | टक्कर लगने से यूनिस और युसूफ सड़क की तरफ जबकि अजीम आभाक दूसरी तरफ जा गीरे | आफाक का उपचार किया जा रहा है | परिवार में यूसुफ और यूनिस दो ही सगे भाई थे और एक बहन मुस्कान है | अजय तीन भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था | वह मजदूरी करता था | पाली थानाध्यक्ष धीरज कुमार शुक्ला ने बताया दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे | तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button