उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सभी शक्ति केंद्रों पर सुनी गई मन की बात

रिपोर्टर उमाकांत यादव अंबेडकर उत्तर प्रदेश

जलालपुर अंबेडकर नगर   भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में जलालपुर नगर के सभी शक्ति केंद्रों के समस्त बूथो पर शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं बूथ प्रभारियों के मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को जनता संग सुन देखा गया । भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने मन की बात सुनने के बाद बताया कि पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो प्रसारण मन की बात के 103 वें संस्करण के दौरान देशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से जल संरक्षण और पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने शहीदों के सम्मान में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान चलाने की घोषणा की. उन्होंने कहा- आज देश में अमृत महोत्सव की गूंज है, 15 अगस्त पास ही है. शहीद वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए ‘मेरी माटी मेरा देश’अभियान शुरू होगा। उन्होंने कहा कि एक उत्साहवर्धक खबर उत्तर प्रदेश से आई है, कुछ दिन पहले ही यूपी में एक ही दिन में 30 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है. आज इसलिए पूरी दुनिया भारत को नई संभावनाओं की नर्सरी के रूप में देख रही है। शक्ति केंद्र आर्यकन्या पर पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़ के नेतृत्व में, जलालपुर देहात में नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल कसौधन के नेतृत्व में, फरीदपुर में रोशन सोनकर के नेतृत्व में , जलालपुर प्रथम में आशीष सोनी के नेतृत्व में , जलालपुर मध्य में आशाराम मौर्या एवं विकास निषाद के नेतृत्व में समेत विभिन्न शक्ति केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना।इस मौके पर विभिन्न बूथों पर सुशील अग्रवाल ,सुरेश गुप्त ,आनंद जायसवाल,अजीत निषाद ,सतनाम सिंह, मनोज पांडे, प्रिंस सोनी, रक्षा राम, विनोद कुमार,शीतल सोनी, साधु यादव आदि मौजूद रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button