उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्यों में किया जा रहा गुणवत्ता से खिलवाड़

बिना रिंग बनाए घटिया स्तर के सामग्री से बिंम की जा रही ढलाई

रिपोर्टर शम्भू जौनपुर उत्तर प्रदेश

जौनपुर  निर्माणाधीन उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्यो में गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है बिना रिंग बनाए पुरानी सरिया डाल कर सीधे ढलाई की जा रही है, घटिया स्तर के सामग्री इस्तेमाल किए जा रहे हैं मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर आधा दर्जन निर्माण एजेंसी के जिम्मेदारों पर मामला दर्ज हुए ज्यादा दिन नहीं बीते लेकिन अभी भ्रष्टाचार रुक नहीं रहा है। मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन बॉयज हॉस्टल के बीम की ढलाई चल रही है। जिसमें कोई रिंग नहीं बनाया गया, कोई सांचा नहीं बनाया गया सीधे कंक्रीट व घटिया स्तर का सीमेंट व बालू लगाकर उसमें सीधे पुरानी लोकल सरिया डालकर ढलाई की जा रही है मामले की जानकारी होने पर काम का ठीकरा कारीगरों पर मिस्त्री पर मजदूरों पर फोड़ दिया गया, सूत्रों की माने तो अधिकतर बिल्डिंगों में इसी तरह के सामग्री का प्रयोग किया गया है ।जबकि कागजों में उसका भी कार्य योजना दिखाई गई है। अगर इसी तरह के बीम ढलते रहे तो कभी भी गिर सकते हैं। इसके पहले भी मेडिकल कॉलेज का पोर्च निर्माण ढलाई के एक माह बाद गिरा था जिस पर घटिया समाग्री से निर्माण कराने का खुलासा हुआ था,मामले पर निर्माण एजेंसी की खूब किरकिरी हुई थी। इस तरह की घटिया सामग्री का प्रयोग कई भवनों में प्रयोग किए जा रहे हैं। जो रूकने का नाम नहीं ले रहा है। वह बीम हल्की थी इसलिए उसमें बिना रिंग बनाए सीधे सरिया डाल दी गई है और वह नियम के खिलाफ नहीं है, उस पर लोड नहीं रहेगा ,इसलिए एक सरिया की ढलाई कराई गई है। हालांकि कहीं कहीं श्रमिक लापरवाही करते हैं लेकिन ध्यान देकर उसमें सुधार किया जाता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button