IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Madhya Pradesh News शादी में फोटोग्राफी करने जा रहे युवकों के साथ मारपीट कर वीडियो कैमरा लूटने वाले 03आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से घटना में लूटा गया वीडियो कैमरा जप्त

रिपोर्टर सत्यव्रत भुर्जी पन्ना उत्तर प्रदेश

घटना का संक्षिप्त विवरण –  19 /7/2023 को फरियादी सुरेश कुमार रजक पिता राम चरण रजक उम्र 23 साल उम्र निवासी बीरा द्वारा थाना अजयगढ़ में रिपोर्ट की गई कि मैं अपने दोस्तो के साथ हनुमतपुर क्षेत्र में शादी समारोह में फोटोग्राफी का कार्य करने गया था । रास्ते में 3 लोगों द्वारा रास्ता रोककर मेरे साथ मारपीट ,गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी गई एवं मेरा कैमरा तथा मोबाइल लूट कर ले गए । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अजयगढ़ में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मारपीट एवं लूट का अपराध क्रमांक 263/2023 कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – थाना प्रभारी अजयगढ़ निरीक्षक हरी सिंह ठाकुर द्वारा मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना द्वारा उक्त मामले को गंभीरता लिया गया । पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजयगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अजयगढ़ निरीक्षक हरी सिंह ठाकुर के नेतृत्व अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने हेतु एक पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को संभावित स्थानो पर तलाश किया गया एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा  29/7/2023 को मामले के तीनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई जिनके द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया । पुलिस टीम द्वारा उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के कब्जे से लूटा गया वीडियो कैमरा जप्त किया गया है । गिरफ्तार शुदा आरोपियों को न्यायालय द्वारा जेल भेजने की कार्यवाही की गई । सराहनीय योगदान – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अजयगढ़ निरीक्षक हरी सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी हनुमतपुर उनि जीएस बाजपेई ,उनि शिवकुमार पटेल, आरक्षक अजीत यादव ,धीरेंद्र सिंह, महेश कुमार ,कृष्णकांत चौरसिया का सराहनीय योगदान रहा । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त टीम को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button