Madhya Pradesh News बैतूल में होने वाली विकास यात्राओं की समीक्षा बैठक में राज्य मंत्री परमार ने दिये ये निर्देश
विकास यात्राएं जन अपेक्षाओं के अनुरूप हों हितग्राहियों को मिले योजनाओं का लाभ

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन जिला बैतूल मध्यप्रदेश
बैतूल जिले के सभी ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों में 5 फरवरी से 8 मार्च तक विकास यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इन यात्राओं में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास होंगे। सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाई जाएंगी। इस दौरान हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। साथ ही ग्राम चौपाले कर योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। बैतूल जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने शुक्रवार को जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारियों की बैठक में विकास यात्राओं की रूप रेखा तैयार कर व्यापकता प्रदान करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री परमार ने कहा कि विकास यात्राएं सरकार की मंशा पर खरी उतरें, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। विकास यात्राओं के पूर्व ही अधिकारी अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएँ देख लें।




Subscribe to my channel