उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News अपाहिज आदमी को दो पुलिसकर्मी ने बेरहमी से पीटा।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

देवरिया जिले का एक मामला सामने आया। बताया जाता है कि अपाहिज आदमी को दो पुलिसकर्मी ने बेरहमी से पीटा।इस दिव्यांग व्यक्ति का कसूर यह था कि उसने पीने के लिए पीआरडी पुलिसकर्मी से पानी मांग लिया। वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना की सारी वीडियो अपने फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दी वीडियो वायरल होने के कारण। बताया जाता है कि पीआरडी के जवान खिलाफ कार्यवाही की गई है। यह घटना शनिवार की है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि दिव्यांग सचिन सिंह अपने ट्राई साइकिल पर बैठे हुए हैं। पीआरडी के 2 जवान हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिले के सीडीओ अरविंद कुमार ने 3 अधिकारियों के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि दोनों पीआरडी जवानों की पहचान कर ली गई है। पहचान राजेंद्र मणि और अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पीड़ित सचिन सिंह 26 वर्ष ने सन 2016 मैं मुंबई में ट्रेन हादसे में दोनों पैर खो दिए थे। यह एक सिम विक्रेता और एक रेस्तरां में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करते थे। बताया गया कि दिव्यांग सचिन खाना खाकर देर रात घर लौट रहे थे। तभी उन्हें सड़क पर एक कछुआ दिखाई दिया। तब उसे उठा कर दूधेश्वरनाथ मंदिर के पास एक तालाब में कछुए को छोड़ने के लिए गए थे। तालाब से लौटते वक्त तभी उन्हें पीआरडी के ड्यूटी पर तैनात दो जवान मिले। पीड़ित सचिन ने जवानों से पानी मांगा। उसके बाद पीआरडी के 2 जवानों ने सचिन को पीटना शुरू कर दिया और आरोप यह है कि गंदी गंदी गालियां भी दी ट्राई साइकिल की चाबी भी निकालिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button