Uttar Pradesh News थाना फूलपुर पुलिस ने गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल से फायर करने के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त प्रवीण राय उर्फ डब्बू को किया गिरफ्तार,
कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद नाजायज पिस्टल, 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर बरामद

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
थाना फूलपुर पर वादी द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि प्रवीण राय उर्फ डब्बू पुत्र रामसागर सिंह, निवासी ग्राम मलहथ, थाना फूलपुर जनपद वाराणसी द्वारा गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल से मेरे उपर फायर कर दिये । उक्त सूचना पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 268/2023 धारा 307,504,506 भादवि पंजीकृत किया गया । श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 268/2023 धारा 307,504,506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त प्रवीण राय उर्फ डब्बू पुत्र रामसागर सिंह, निवासी ग्राम मलहथ, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को मुखबिर की सूचना पर रामपुर अण्डर पास के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, 01 अदद नाजायज पिस्टल, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
प्रवीण राय उर्फ डब्बू पुत्र रामसागर सिंह निवासी ग्राम मलहथ थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 268/2023 धारा 307,504,506 भादवि थाना फूलपुर कमि0 वाराणसी।
बरामदगी का विवरण–
घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल, 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर बरामद।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
• थानाध्यक्ष दीपक कुमार, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
• उ0नि0 नन्दलाल कुशवाहा, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी।
• उ0नि0 अमित यादव, थाना फूलपुर कमि0 वाराणसी।
• उ0नि0 विवेकानन्द द्विवेदी, थाना फूलपुर कमि0 वाराणसी।
• उ0नि0 अखिलेश कुमार, थाना फूलपुर कमि0 वाराणसी।
• उ0नि0 शेष नाथ गौड़, थाना फूलपुर कमि0 वाराणसी।
• हे0का0 दीपक श्रीवास्तव, थाना फूलपुर कमि0 वाराणसी।
• हे0का0 संजय यादव, थाना फूलपुर कमि0 वाराणसी।
• हे0का0 हरिकेश यादव, थाना फूलपुर कमि0 वाराणसी।
• हे0कां0 अरविन्द कुमार यादव, थाना फूलपुर कमि0 वाराणसी।
• कां0 महेन्द्र कुमार यादव, थाना फूलपुर कमि0 वाराणसी। सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी ।


Subscribe to my channel