उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी के नई सड़क मे उत्पात ताजिया जुलूस को लेकर दोषीपूरा में शिया और सुन्नी समुदाय आपस में भिड़े जमकर चले ईट पत्थर 

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी के दोषीपुरा इलाके में शनिवार की शाम ताजिया जुलूस के दौरान शिया और सुन्नी भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और तोड़फोड़ की गई। पथराव में पुलिसकर्मियों सहित 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस की जीप व बाइक सहित 12 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। पथराव और तोड़फोड़ के कारण दो घंटे से ज्यादा समय तक माहौल अराजक रहा। भारी संख्या में पुलिस बल के आने के बावजूद उपद्रवी पथराव करने से बाज नहीं आए। पुलिस ने जब लाठी लेकर गलियों के भीतर तक खदेड़ना शुरू किया, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। इस बीच इलाके की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अपने घरों के भीतर दुबके नजर आए।शिया समुदाय मजलिस, मातम व जुलूस निकालकर कर्बला के शहीदों को खेराजे अकीदत पेश किया। जगह-जगह से अंजुमनें अलम, ताबूत दुलदुल का जुलूस उठाए। अजादारों ने कमा, जनजीर से मातम किया। दो घंटे से ज्यादा समय तक रहा अराजकता का माहौल – दोषीपुरा इलाके में पथराव और तोड़फोड़ के कारण दो घंटे से ज्यादा समय तक माहौल अराजक रहा। भारी संख्या में पुलिस बल के आने के बावजूद उपद्रवी पथराव करने से बाज नहीं आए। पुलिस ने जब लाठी लेकर गलियों के भीतर तक खदेड़ना शुरू किया, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। इस बीच इलाके की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अपने घरों के भीतर दुबके नजर आए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button