उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News एम्बुलेंस ने ले जाने से किया मना, सड़क किनारे प्रसव हुआ

रिपोर्टर सुभाष कुमार सीतापुर उत्तर प्रदेश

सीतापुर  एक प्रसूता ने एंबुलेंस चालक के अस्पताल पहुंचाने से मना करने पर सड़क किनारे बच्ची को जन्म दिया, हालांकि बाद में ग्रामीणों ने जबरदस्ती प्रसूता व नवजात बच्ची को एंबुलेंस में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया। जच्चा- बच्चा दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। गोंदलामऊ के कल्ली निवासी महिला अंतिमा पत्नी नंतराम को अचानक लिवर पेन शुरू हो गया । फोन करने के घंटों बाद भी एंबुलेंस घर नहीं पहुंची तो मजबूरन परिजन उसे साइकिल से स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए घर से जा रहे थे, रास्ते में सिधौली- मिश्रिख मार्ग स्थित कल्ली चौराहे के समीप स्थित पेट्रोल पम्प पर एक एंबुलेंस खड़ी दिखी । परिवारीजनों ने एंबुलेंस चालक से स्वास्थ्य केंद्र के जाने को कहा, लेकिन चालक ने ले जाने से इंकार कर दिया, इस पर परिजनों ने काफी मिन्नतें की लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। दर्द बढ़ते देख आसपास मौजूद महिलाओं ने साडी, तानकर प्रसूता को सड़क किनारे प्रसव कराया, उसने एक बच्ची को जन्म दिया। भीड़ ने जबरदस्ती महिला व नवजात बच्ची को एंबुलेंस में बिठाकर हॉस्पिटल भेजा गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button