Uttar Pradesh News 10 वर्षों से गांव में नहीं हुआ कोई विकास ग्रामीणों ने लगाया आरोप गांव के बच्चों को नहीं पता शिक्षा का मतलब

रिपोर्टर रिजवान बुलन्दशहर उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के योगी सरकार एक तरफ जहां बेहतर शिक्षा एवं विकास कार्यों का दावा करती नजर आ रही है तो वहीं उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र का एक गांव ऐसा भी है जहां आज भी लोग गंदगी के अंबार से गुजरने को है मजबूर साथ ही नौनिहालों को नहीं पता शिक्षा का असली मतलब ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से गांव में नहीं हुआ किसी भी प्रकार का कोई विकास तो वही गांव के अंदर मौजूद एक इंटर कॉलेज के अंदर दीवार लेंटर एवं सीट तक भी है गायब दरअसल कैमरे में कैद है तस्वीरें अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव करोड़ा महाराजपुर की है जहां स्कूल की दीवारें मेज एवं शिक्षक तक है गायब ग्रामीणों का आरोप है कि यह कॉलेज आज तक केवल कागजों में है संचालित जबकि बच्चों को नहीं पता वास्तव में शिक्षा का महत्व जहां कैमरे में कैद तस्वीरों के माध्यम से साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विद्यालय संचालन के समय भी गांव के बच्चे लगे हैं घरेलू काम में उन्हें नहीं पता कि आखिर क्या है शिक्षा


Subscribe to my channel