उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News वाहन ने राम दत्त पांडे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी

रिपोर्टर राजन श्रीवास्तव,अमेठी उत्तर प्रदेश
रायबरेली जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पावर हाउस मोड़ के पास रामदत्त पांडे पुत्र छेदीलाल उम्र 65 वर्ष निवासी जगतपुर पैदल जगतपुर झारखंड ईश्वर मंदिर पूजा करने के लिए जा रहे थे तभी पीछे से आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने राम दत्त पांडे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनके सर पर गंभीर चोट आ गई और उन्हें ग्रामीणों के द्वारा जगतपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जब इस संबंध में डॉक्टर लाइक अहमद ने बताया है कि प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


Subscribe to my channel