उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पत्रकारिता में छोटा बड़ा बैनर की संकीर्ण सोच व गुटबाजी की भावना को त्यागें

रिपोर्टर पवन कुमार हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई  प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में सहानुभूति हिन्दी दैनिक समाचार पत्र एवं एस बी 24 पोर्टल की तेईसवी वर्षगांठ पर शुक्रवार को कस्बे के श्री बालाजी गेस्ट हाउस में पत्रकारों का मंडलीय अधिवेशन संपन्न हुआ। लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका पर चर्चा करते हुए प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चन्द्र कुशवाहा ने सभी पत्रकारों को संगठित रहने के प्रति जागरूक किया उन्होंने सहानुभूति हिन्दी दैनिक समाचारपत्र व एसबी24 की तेईसवी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में दूर दूर से आए पत्रकार बन्धुओं के स्नेह और बेहद लगाव का जिक्र करते हुए ‌एसोशिएशन की आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की ताकि पत्रकारों को उनके मौलिक अधिकारों का हक मुहैया कराया जा सके।मंडल प्रभारी व प्रदेश सचिव जीपी दीक्षित ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार पत्रकारों के हित व मौलिक अधिकारों के प्रति दिखावा कर सिर्फ आश्वासन तक ही सीमित है कहीं कोई पत्रकार सुरक्षित नहीं है प्रायः छोटे बड़े बैनर का नजरिया बनाकर पत्रकारों का उत्पीडन होता रहता है। ऐसे दौर में सभी पत्रकारों को एसोसिएशन के बैनर तले एकजुट होने की प्रबल आवश्यकता है एसोसिएशन छोटे बड़े बैनर की संकीर्ण सोच व पत्रकारिता क्षेत्र में पनपी गुटबाजी से ऊपर उठकर बिना किसी भेदभाव के सभी पत्रकारों के हित व मौलिक अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। एसोसिएशन के प्रान्तीय व लखनऊ मंडल सह प्रभारी अर्जुन द्विवेदी ने कहा कि एसोसिएशन सभी पत्रकार बन्धुओं के हक़ अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से संघर्षरत है। एसोसिएशन अब किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा अतः पत्रकारों को संगठित होकर अपनी ताकत का एहसास कराना चाहिए। लखनऊ मंडल के अधिवेशन को संबोधित करते हुए एसोसिएशन उन्नाव के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष पारदर्शी लेखनी से अपनी समस्याओं को उजागर करना चाहिए और विकट परिस्थितियों में एसोसिएशन संरक्षण प्राप्त करने के साथ साथ एक दूसरे का सहयोग करना व सहयोग लेना चाहिए। एसोसिएशन के हरदोई जिलाध्यक्ष आमिर किरमानी ने वर्तमान में पत्रकारिता क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं के निराकरण हेतु अधिक से अधिक संख्या में संगठित होकर एसोसिएशन के एक सूत्र में पिरोने के लिए आगाह किया।‌ एसोसिएशन के रायबरेली जिलाध्यक्ष प्रदुम्न शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के हित में रणनीति बनाकर सरकार को मांग पत्र सौंपकर एसोसिएशन पत्रकारों के हित अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्षरत है जिसमें सभी पत्रकारों को अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करना होगा। समारोह को वरिष्ठ पत्रकार आलोक सिंह अशरफ़ अली,‌रितेश मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, विपिन कुशवाहा, विवेक यादव आशीष शर्मा अरुण शुक्ला, राजीव गुप्ता, विपिन सोनी आदि तमाम पत्रकार बन्धुओं ने सम्बोधित किया। समारोह का संचालन अजय राठौर द्वारा व आभार संस्थापक व प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चन्द्र कुशवाहा द्वारा किया गया।इस अवसर पर उपस्थित रियाज अहमद‌ शरद कुमार, अभिनव मिश्रा, अनुराग मिश्रा, संजय अवस्थी, जितेन्द्र पाठक , पवन अग्निहोत्री,‌रामनरेश आर्य, भरत द्विवेदी, सुबोध कुमार समेत 101 पत्रकार बन्धुओं को सम्मानित किया गया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button