उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी में ताजिया निकालने के दौरान शिया-सुन्नी के बीच जमकर पथराव, टूटी बाइकें, फूटे सिर, मौके पर आलाधिकारी

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  29 जुलाई 2023 जैतपुरा थाना क्षेत्र के दोषिपुर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब मुहर्रम के मौके पर ताजिया निकालने को लेकर शिया और सुन्नी पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। देखते ही देखते जंग के अखाड़े में तब्दील हुआ मैदान में भगदड़ मच गई और काफी संख्या में लोग पत्थरबाजी में घायल हो गए। दोनों पक्षों में हुए पथराव में ताजिया की सुरक्षा में लगे पुलिस के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। जानकारी के अनुसार ताजिया निकाले जाने को लेकर शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों में विवाद हुआ। वहीं घटना के बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है, जिसमें दोनों पक्ष पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी में कैद वीडियो के आधार पर पुलिस टीम दोषियों को चिन्हित करने में जुट गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जिसने भी अमन चैन बिगाड़ने की कोशिश की है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button