Uttar Pradesh News या हुसैन की सदाओं के बीच शांतिपूर्वक मल्लावा में ताजिए का जुलूस निकला ||

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
दसवीं मुहर्रम का ताजिया जुलूस निकालकर नवासए रसूल हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत को याद किया जा रहा है। दसवीं मोहर्रम दिन शनिवार सुबह 8:00 बजे से ऐठाना से ताजिया उठना शुरू हुआ उठते हुए चौकी छत्ताटोला बंदीपुर खजुआ दादा मियां और बड़ा दरवाजा से होता हुआ अपने अपने चौक पर पहुँचे ।मुहर्रम महीने के १० वें दिन को ‘आशूरा’ कहते है। आशूरा के दिन हजरत रसूल के नवासे हजरत इमाम हुसैन को और उनके बेटे घरवाले और उनके साथियों (परिवार वाले) को कर्बला के मैदान में शहीद कर दिया गया था। मुहर्रम इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख त्यौहार है।ताजियादारी की शुरुआत भारत से हुई है। तत्कालीन बादशाह तैमूर लंग ने मुहर्रम के महीने में इमाम हुसैन के रोजे (दरगाह) की तरह से बनवाया और उसे ताजिया का नाम दिया गया दस मोहर्रम को इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में ताजियेदारी की जाती है।


Subscribe to my channel