Uttar Pradesh News जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर में विशेष लोक अदालत का आयोजन

रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तरप्रदेश
जनपद कानपुर नगर मे न्यायालय में लंबित एन आई एक्ट वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्रारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीपकुमार सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 12/8/2023 दिन द्वितीय शनिवार को जनपद न्यायालय कानपुर नगर मे एन आई एक्ट 138 वादो के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर के तत्वावधान में किया जा रहा है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शुभी गुप्ता द्रारा बताया गया कि विशेष लोक अदालत में जनपद न्यायालय में लंबित एन आई एक्ट 138 के वादों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा !

Subscribe to my channel