Uttar Pradesh News इन इलाकों में निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, पुलिस सतर्क, बख्शे नहीं जाएंगे उपद्रवी

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी : 29 जुलाई 2023 इंडियन क्राइम न्यूज़. इन इलाकों में निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, पुलिस सतर्क, बख्शे नहीं जाएंगे उपद्रवी वाराणसी इमान हुसैन व उनके ७१ साथियों की शहादत के अवसर पर शनिवार का दिन यौमे आशुरा के तौर पर मनाया जाएगा। शुक्रवार को इमाम चौकों पर ताजिये बैठा दिए गए। घरों से लेकर इमामबाड़ों तक मजलिस और मातम के जरिये अजादार खिराजे अकीदत पेश करेंगे। या हुसैन. की सदाएं बुलंद होंगी। खंजर और कमा का मातम होगा। नौहों के साथ देर शाम कर्बला में ताजिये ठंडे होंगे। शनिवार को सुबह कर्बला के शहीदों के नाम पर घरों में फातिहा हुई। शहर और गांव से ताजियों का जुलूस उठेगा। इमाम चौकों पर ताजिये बैठा दिए गए हैं। जियारत करने और फातिहा पढ़ने वालों की यहां भीड़ उमड़ी रही। शुक्रवार की शाम शहर के तमाम इमाम चौक पर ताजियों की जियारत हुई दालमंडी, नई सड़क, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, सरैया, जलालीपुरा, जैतपुरा, पीलीकोठी, बड़ी बाजार,शिवाला, बजरडीहा, लोहता, रामनगर आदि इलाकों में देर रात तक ताजियों की जियारत होती रही। मलीदा और शरबत पर नज्र दिलाई गई। शहर के खास ताजिये जैसे रांगे, नगीना, जरी, बुर्राक, पीतल, शीशम, चपरखट के ताजिये की जियारत के लिए खासी भीड़ उमड़ी रही। शहर में सरैया इमामबाड़ा, दरगाहे फातमान, शिवाला पर शनिवार को ताजिये ठंडे होंगे। मरकजी सीरत कमेटी की ओर से नई सड़क स्थित खजूर वाली मस्जिद परिसर में चल रहे जिक्रे शोहदा-ए-कर्बला में उलेमा ने तकरीर पेश की। मौलाना अमीरुद्दीन कादरी ने कहा कि इमाम हुसैन ने आखिरी वक्त तक नमाज नहीं छोड़ी। वैसे ही उनके खानदान की औरतों ने पर्दा नहीं छोड़ा। हमें भी इसका पालन करना चाहिए। सादिक बनारसी, हाफिज ताज बनारसी, राशिद फसाहती आदि शायरों ने कलाम पेश किए। प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर नजर मुहर्रम को लेकर कमिश्नरेट की पुलिस हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार की शाम सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त कर आमजन से शांतिपूर्ण तरीके से रहते हुए संयम बरतने की अपील की। पुलिस अफसरों ने कहा कि कोई नई परंपरा किसी भी हाल में न शुरू की जाए। कांवड़िया और ताजियादार एक-दूसरे के रास्ते में किसी भी सूरत में न आएं। इसके साथ ही सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग लगातार जारी रखते हुए मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात की गई है। उधर, पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने तीनों जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थानेदारों को कहा कि शनिवार की सुबह से ही पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए फील्ड में नजर आए। संभ्रांत लोगों से संवाद का सिलसिला लगातार जारी रहे और हर छोटी-बड़ी सूचना पर मौके पर थानेदार और एसीपी जरूर पहुंचे। पुलिस आयुक्त ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दें। शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

Subscribe to my channel