Chhattisgarh News स्वास्थ्य केंद्र कवई में जो भी मरीज आते हैं, वे मरीजों के पास से भी इलाजों का पैसा लिया जाता है,गरीबों के साथ आखिर ऐसा क्यों कर रही है,

रिपोर्टर पवन कुमार नाग जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर जिला के बगीचा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कवई से बड़ी खबर आ रही है,बताया जा रहा है की शासकीय स्वास्थ्य केंद्र कवई में जन्म प्रमाण पत्र बनाने का भी अवैध पैसा लिया जा रहा है,पीड़ित अजीबुल्लाह अंसारी ने बताया कि अपने बच्चों की जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गांव के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में गया तो स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी ANM श्रीमती अनिमा टोप्पो ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने का 2000 रु.वसूल के ले गई ,और बताया जा रहा है,की स्वास्थ्य केंद्र कवई में जो भी मरीज आते हैं, वे मरीजों के पास से भी इलाजों का पैसा लिया जाता है,गरीबों के साथ आखिर ऐसा क्यों कर रही है, पंचायत में शासकीय स्वास्थ्य केंद्र रहने का मतलब ही क्या रहा,जब गरीब लोगों के साथ ऐसा कर रही हैं,जब पंच,सरपंच को पता चला कि कवई के स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनिमा टोप्पो ने इलाज का भी पैसा लेती है,तो पंचायत में ग्राम सभा बैठा के सरपंच एवं पंचों के द्वारा अवैध पैसा वसूली करने से मना किया गया था,फिर भी नही मानी इस वजह से ग्रामीणों ने ANM स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनिमा टोप्पो के ऊपर भारी नाराजगी जाहिर की है।


Subscribe to my channel