छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News  8 जिले के लोगों से की थी 54.38 करोड़ की ठगी, चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

चिटफंड कंपनी विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड का फरार संचालक फूलचंद बिषे को जशपुर पुलिस ने उज्जैन से पकड़ा, मुख्य आरोपी के दोनो मास्टर माइंड बेटे अभी भी फरार, आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क और नीलामी की तैयारी विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर ने छत्तीसगढ़ के 8 जिलों जशपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायपुर एवं बलौदाबाजार के कुल 11 हजार 396 निवेशकों से 54 करोड़़ 38 लाख 11 हजार 862 रुपए की भारी भरकम राशि की ठगी कर फरार हो गया था। इस मामले में जशपुर पुलिस ने फरार संचालक फूलचंद बिषे निवासी इन्दौर मध्यप्रदेश उज्जैन से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी उज्जैन में झोपड़ीनुमा मकान बनाकर छिपकर रह रहा था। nगुरुवार को पूरे प्रकरण का खुलासा करते हुए जशपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि आईजी रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक जशपुर जेआर ठाकुर द्वारा चिटफंड प्रकरणों में फरार संचालकों की गिरफ्तारी तथा संपत्ति के चिन्हांकन के निर्देश दिए गए थे। इसके परिपालन में एएसपी जशपुर उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुनकुरी संदीप mमित्तल के नेतृत्व में चिटफंड कंपनी के फरार संचालकों की पता-तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु जशपुर सिटी कोतवाली प्रभारी रविशंकर तिवारी की अगुआई में विशेष टीम को मध्य प्रदेश भेजा गया था। जशपुर के थानों में 1.60 करोड़ रुपए की ठगी के मामले दर्ज सहआरोपी युवराज मालाकार को 10 दिसंबर 2021 को जिला जेल बलौदाबाजार से प्!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button