उत्तरप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News बीस कार्यकर्तियों के समायोजन निरस्त, अफसरों को गुमराह कर किए गए थे समायोजन

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई   तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर आला अधिकारियों से 20 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और दो सहायिकाओं का समायोजित किए जाने का मामला सामने आया है | डीएम और सीडीओ ने सख्त रुख अपनाते हुए बीस कार्यकर्तियों और दो सहायिकाओं का समायोजन निरस्त कर दिया है | साथी तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन से कर दी है | बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधीन आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं की तैनाती की जाती है | अलग-अलग मौकों पर इनका समायोजन (तबादला) डीएम और सीडीओ की अनुमति से जिला कार्यक्रम अधिकारी करते हैं | शासन ने 21 मार्च 2023 को शासनादेश जारी कर 20 जून तक समायोजन करने के निर्देश बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों को दिए थे | इसी क्रम में जनपद की तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने 30 आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं के समायोजन की पत्रावली तैयार कर उच्चाधिकारियों से संस्तुति भी करा ली | इसी बीच डीएम मंगला प्रसाद सिंह और सीडीओ सौम्या गुरुरानी को समायोजित किए गए कर्मचारियों को लेकर गड़बड़ियों की शिकायतें मिली | जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी की टीम गठित कर जांच कराई गई | साथ ही अग्रिम आदेशों तक समायोजन का क्रियान्वयन करने पर रोक लगा दी गई | बाल विकास पुष्टाहार विभाग से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जांच में 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का समायोजन गलत पाया गया | इसके अलावा दो सहायिकाओं का समायोजन भी गलत पाया गया है | कुल मिलाकर तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शासन में स्पष्ट व्यवस्था ना होने के बावजूद तोड़ मरोड़ कर तथ्य पेश कर अनुमोदन करा लिया गया था | अब सीडीओ की संस्तुति पर डीएम ने तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन से की है | साथ ही 20 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 2 सहायिकाओं के समायोजन को निरस्त कर दिया है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button