उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News  भाजपा नेता और ग्राम प्रधान के घर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

गोली चलने पर चारपाई के नीचे घुस गए पुलिसकर्मी, एसओ सस्पेंड

रिपोर्टर करन राय आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थानाक्षेत्र के गांव सिंकदपुर के ग्राम प्रधान एवं भाजपा नेता मैनपाल सिंह के घर पर देर रात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी। कई राउंड फायरिंग की गई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान के घर पर सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मी गोली चलने पर चारपाई के नीचे घुस गए। इस पूरे प्रकरण में एसएसपी ने भोपा थाने की लापरवाही मानते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। भाजपा नेता ग्राम प्रधान के ससुर मैनपाल सिंह ने तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर में भाजपा नेता मैनपाल सिंह पूर्व प्रधान रहे हैं। वर्तमान में उनकी पुत्रवधु कोमल ग्राम प्रधान हैं। भाजपा नेता मैनपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक परिवार से उनकी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि गुरुवार को गांव के ही कुछ व्यक्ति उसके खिलाफ हत्या की साजिश रच रहे थे, जिसकी सूचना थाने में दी गई। इस पर थानाध्यक्ष ने एक सिपाही और एक होमगार्ड के घर पर तैनात कर दिए गए थे। आरोप है कि रात के करीब दो बजे जब घर के लोग सो रहे थे तो अचानक गोली चलने की आवाज एवं खिड़की का शीशे टूटने पर आंख खुली। बाहर छह लोग खड़े ताबड़तोड़ फायरिंग किए जा रहे थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर बदमाश फरार हो गए। शुक्रवार को मौके पर पहुंचे एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन टीमों का गठन किया गया है। मैनपाल सिंह ने बताया कि गोली चलने पर दोनों पुलिस कर्मी चारपाई के नीचे छिप गए थे। मामले की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने थोपा थानाध्यक्ष रामाशीष यादव को निलंबित कर दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button