उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News एक घंटे की बारिश में शहर हुआ पानी पानी-

रिपोर्टर कलीम अंसारी मथुरा उत्तर प्रदेश

मथुरा में शुक्रवार को दोपहर बाद हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लेकिन जलभराव होने से उनको दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। मथुरा में कंकाली भूतेश्वर तिराहा, नया बस स्टैंड, डोरी बाजार, स्वामी घाट इलाकों में पानी भर जाने के कारण लोगों को समस्या से रूबरू होना पड़ा। जलभराव की यही स्थिति थी कि कई इलाकों में 2 से 3 फीट पानी भर गया। भूतेश्वर तिराहे के नजदीक स्थित रेलवे पुल के नीचे से गुजरने वाला ट्रैफिक जलभराव के कारण रोक दिया गया। यहां बच्चे बारिश के भरे पानी में नहाते नजर आए। यही स्थिति कंकाली क्षेत्र में थी जहां पानी दो से 3 फीट तक भर गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button