उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सीआरपीएफ के 85 वें स्थापना दिवस पर आज 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में किया गया वृहद पौधरोपण

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  २८ जुलाई २०२३ इंडियन क्राइम न्यूज़। आज अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन के दिशा निर्देश में एवं नितिन्द्र नाथ के देखरेख में सृजन सामाजिक विकास न्यास के सहयोग से 95 बटालियन के मुख्यालय के कैंपस में बृहद पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 501 पौधे लगाए गये साथ ही साथ 95 बटालियन के मुख्यालय में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया एवं जन जागरुकता रैली भी निकाली गयी। इस कार्यक्रम में नितिन्द्र नाथ द्वितीय कमान अधिकारी ने उपस्थित सभी जवानों एवं आफिसरों को 85 वें स्थापना दिवस की बधाई दी। ,85 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में वाहिनी के मुख्यालय में अंतर समवाय विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया एवं रात्रि भोज में सभी समवाय में बड़े खाने (विभिन्न प्रकार के व्यंजन) का आयोजन जवानों के लिए किया गया संध्या मनोरंजन में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उमाकांत ओझा उप कमांडेंट, अभिषेक कुमार, सिंह अनुपम सिंह सहायक कमांडेंट निरीक्षक कुमार राजीव, परविंदर प्रसाद, एवं वाहिनी के तमाम ऑफिसर व जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button