Uttar Pradesh News अष्ठकोणीय आकार का बनेगा मल्टी-सुपर स्पेशियल्टी कबीर चौरा हॉस्पिटलः डा नीलकंठ तिवारी

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने अधिकारियों संग की बैठक, जल्द होगा शिलान्यास
वाराणसी 28 जुलाई 2023 कबीरचौरा स्थित श्रीशिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल जल्द ही हाईटेक होने वाला है। इसके लिए बकायदा डीपीआर भी तैयार हो चुका है। जल्द ही इस पर काम शुरू होने वाला है। बता दें कि शहर के बीच स्थित होने के साथ ही इस अस्पताल को मेडिकल व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी के रूप में भी जाना जाता है। यहां हर दिन आसपास के जिलों से भी हजारों की संख्या में मरीज आकर अपना इलाज कराते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने इसे नए सिरे से तैयार करवाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शहर दक्षिणी विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को सम्बंधित अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएमएस के अलावा निर्माण खंड के अधिकारी व आर्किटेक्ट रहे। विधायक ने निर्माण से सम्बंधित बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान भवन के डिजाइन से सम्बंधित कुछ बिंदुओं पर जिलाधिकारी वाराणसी से बात कर आवश्यक निर्देश दिया। डा. तिवारी ने कहा कि नवीन भवन का स्वरूप, वर्तमान भवन के समान ही दिखना चाहिए। उन्होंने बताया की प्रस्तावित 7 मंजिला भवन का आकार अष्टकोणीय (होगा। मल्टी सुपर स्पेशियल्टी भवन के अंडर ग्राउंड में लगभग 300 चार पहिया वाहन की पार्किंग और 100 चार पहिया वाहनों के पार्किंग के लिए बाहर जगह उपलब्ध रहेगी। प्रस्तावित अस्पताल में 5 ऑपरेशन थिएटर होगा।
इसमें सर्जरी, सामान्य न्यूरो सर्जरी, ऑर्थोपेडिक सर्जरी एवं अन्य के लिए ऑपरेशन थिएटर हांगे। अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के लिए 100, 260 आईसीयू के अलावा 365 अन्य बेड होंगे। प्राइवेट कक्ष भी बनाया जाना प्रस्तावित है। अस्पताल में 26 लिफ्ट प्रस्तावित है। इसमें 8 लिफ्ट मरीजों के लिए, 5 लिफ्ट चिकित्सकों के लिए, 11 अलग लिफ्ट और 2 लिफ्ट फायर सुरक्षा के लिए होंगे। अस्पताल में स्टाफ एवं चिकित्सकों के रहने के लिए वन बीएचके के 98 आवास, 2 बीएचके के 98, 3 बीएचके के 60 आवास बनेंगे। बैठक के बाद विधायक ने अधिकारियों संग अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। बैठक में सीएमओ, सीएमएस, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियांतगण, आर्किटेक्ट, एसआईसी के अधिकारियों के अलावा भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोपालजी गुप्ता, संदीप चौरसिया, पार्षद संजय केशरी, इंद्रेश सिंह रहे।



Subscribe to my channel