उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज़ रफ्तार बाइक,तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश
खोंडारे थाना क्षेत्र निवासी एक ही बाइक से जा रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। खोंडारे थाना क्षेत्र के रसूलपुर खान गांव निवासी शत्रुघ्न(25) वर्ष, मूलचंद(26) वर्ष व आनंद (28) वर्ष निवासी सलारपुर जनपद उन्नाव गुरुवार देर शाम रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से बता कर निकले थे। बस्ती के वाल्टरगंज रोड पर बलुआ सम्मय माता मंदिर के पास तीनों दोस्त पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। तीनों के सिर में गंभीर चोट लगी और घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी गौर राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि तीनों शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।



Subscribe to my channel