IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News हजरतपुर फैक्ट्री बनायेगी अब गगनयान पैरासूट-संजय चावला महानिदेशक दिल्ली

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

हजरतपुर फैक्ट्री में स्थापित हुआ डीजीएक्यूएसी कार्यालय
सेना के सामान की मांग अब की जायेगी शीध्रता से पूरी

टूंडला, आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर में अब गगन यान पैरासूट का भी निर्माण शुरू किया जायेेगा। जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि होगी। ये बात वैमानिक गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय प्रकोष्ठ रक्षा मंत्रालय हजरतपुर (डीजीएक्यूए) का उद्घाटन करते हुए महानिदेशक दिल्ली संजय चावला द्वारा कही गयी। इस मौके पर उन्हांेने कहा कि अब तक निर्माणी मंे वर्दी, मच्छरदानी, पैरासूट, नेट बनाये जाते थे लेकिन मेक इन इंडिया के तहत अब यहां पर लड़ाकू विमानों की स्पीड रोकने के लिये नेट बनाये जायेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक इस निर्माणी का निरीक्षण करने के लिये कानपुर से टीम आती थी लेकिन अब इस कार्यालय पर की कानपुर से कुछ अधिकारियों को तैनात किया जायेगा। जो निर्माणाधीन सामान का निरीक्षण करेंगे और तुरंत उसकी सप्लाई सेना के लिये कर दी जायेगी। इससे हम सेना की मांग है उसको शीध्र ही पूरा कर सकेंगे। अब तक हम कानपुर व हजरतपुर दोनों को मिलाकर सेना की डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे थे उसका कारण था कि कानपुर से अधिकारी हजरतपुर आते थे निर्माणीन सामान का निरीक्षण करते थे जिसमें काफी बिलम्ब होता था लेकिन अब सामान बनते ही उसका निरीक्षण कर सामान को सप्लाई किया जायेगा। उन्हांेने यह भी जानकारी दी कि यहां के महाप्रबंधक अमित सिंह का एक सपना था कि हम भी डोन बनायें। इसके लिये रक्षामंत्रालय से अनुमति मिल चुकी है निकट भविष्य में उसका भी निर्माण हजरतपुर में होगा। इसके लिये टैंडर निकल चुके हैं इसमें आने वाले खर्च का 75 प्रतिशत भारत सरकार देगी और वाकी के 25 प्रतिशत जिस कम्पनी ने टैंडर लिया है वो देगी। हमारी देश के अन्दर 42 एसी फैक्ट्रिीयां हैं। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक डी कुहान, संयुक्त निदेशक जितेन्द्र सिंह, एसके कपूर, एएस राठौर, नितिन एक मेसराम, संयुक्त महाप्रबधक राजेश कुमार, उप निदेशक ओमवीर सिंह तोमर, पीके बैहरा के अलावा के यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन श्रीमती रेखा भाटिया द्वारा किया गया।इंसैट
फैक्ट्री में बनेंगे विभिन्न प्रकार के पैरासूट
टूंडला  आयुध निर्माणी उपस्कर हजरतपुर में अब तक सामान्य पेरासूट ही बनते थे लेकिन अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता होने के बाद इस फैक्ट्री में ब्रेक पैरासूट, पायलेट पैरासूट, हैवी पैरासूट, ड्रोप पैरासूट का भी निर्माण होेगा जो इस फैक्ट्री के लिये बड़ी उपलब्धि होगी। इसका निर्माण यहीं का वर्किंग स्टाप करेगा।
फिरोजाबाद में अब दिखायी देंगे उड़ते हुए डोन
टूंडला। जनपद फिरोजाबाद की जनता को अब आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर के आसपास डोन उड़ते दिखायी देंगे इसका कारण है कि अब इस फैक्ट्री को डोन निर्माण करने का आदेश भारत सरकार के रक्षामंत्रालय द्वारा मिल चुका है।
फैक्ट्री में अब बन रही हैं विभिन्न प्रकार की किट
टूंडला  आयुध निर्माणी उपस्कर हजरतपुर का निर्माण विगत 10 सितम्बर 1984 में हुआ था तब इसमें केवल मच्छरदानी बनती थी जिनको सेना के लिये सप्लाई किया जाता था। इसके बाद यहा ंपर वर्दी, किट आदि सामान बनने लगा। एक समय ऐसा आया कि यह फैक्ट्री बंद होने के कगार पर आ गयी थी लेकिन इसके महाप्रबंधक अमित सिंह के आने के बाद फैक्ट्री ने काफी विकास किया और उस सामान को यह फैक्ट्री बनाने लगी जो केवल महानगरों में ही बनता था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button