उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News पीएम श्री योजना के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूंडला फिरोजाबाद का हुआ चयन

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूंडला फिरोजाबाद के प्रांगण में 27 जुलाई 2023 वह 28 जुलाई 2023 को पीएमसी योजना के अंतर्गत विद्यालय को आचलित होने के उपलक्ष में विभिन्न प्रतियोगिताओं वी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य श्रीमती मुदिता पांडे द्वारा प्रार्थना स्थल पर इस योजना की जानकारी छात्रों को प्रदान करते हुए किया गया उसके बाद 2 दिन तक विभिन्न कार्यक्रम जैसे प्रभात फेरी साइकिल रैली स्लोगन निबंध रंगोली व पोस्ट प्रतियोगिताएं तथा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया और अंत में अभिभावकों को पीएम श्री योजना के विषय में प्रधानाचार्य द्वारा जानकारी प्रदान की गई विभिन्न छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में बहुत उत्साह पूर्वक भाग लिया इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती मुदिता पांडे के साथ अर्चना मौर्य, उपासना सिंह, भारती शर्मा, संगीता तोमर ,माधुरी कुमकुम गुप्ता, शिवांगी सोनू ,अर्चना ,अनीता रानी , लक्ष्मीपंत,प्रगति नेहा, विनीता व अन्य सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रही वह सभी कार्यक्रमों में अपना सहयोग प्रदान किया प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि इस योजना में प्रदेश के कुल 84 विद्यालयों का चयन हुआ है

जिनमें से हमारा विद्यालय भी एक है फिरोजाबाद में कुल दो विद्यालयों का ही चयन हुआ है इस कार्यक्रम की पहली किस्त 29 जुलाई 20 23 को प्रधानमंत्री द्वारा दी जाएगी हमारे विद्यालय में इस योजना के अंतर्गत कंप्यूटर प्रयोगशाला का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है इस योजना की घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा 8 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर की गई थी जिसका मुख्य उद्देश्य पुराने स्कूलों का अपग्रेडेशन करना है ताकि इन स्कूलों को नया स्वरूप देकर बच्चों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ा जा सके पीएमसी योजना में चयनित होने का गौरव प्रधानाचार्य शिक्षकों व छात्राओं के चेहरे पर दिखाई दे रहा था

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button