उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News इंटरलॉकिंग के निर्माण में जमकर हो रही धन उगाही जिम्मेदार बैठे मौन

ग्राम प्रधान युवा ग्राम विकास अधिकारी इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण में जमकर कर रहे धनवही इंटरलॉकिंग सड़क में बालू की भराई की जगह मिट्टी से भराई की जा रही

रिपोर्टर सलमान रायबरेली उत्तर प्रदेश

रायबरेली  प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से भुऐमऊ पी एस सी केंद्र की इंटरलॉकिंग सड़क धड़ल्ले से बन रही मानक विहीन। बता दे रायबरेली जनपद के राही विकासखंड के भुऐमऊ ग्राम पंचायत की पी एस सी केंद्र जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क मानक विहीन बेहद घटिया बनाया जा रहा। प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से इंटरलॉकिंग सड़क में पीली व रद्दी ईट का प्रयोग किया जा रहा और बालू की जगह पर मिट्टी खुलेआम इंटरलॉकिंग सड़क में डाली जा रही गिट्टी का प्रयोग नहीं किया जा रहा इंटरलॉकिंग में मिट्टी भरपूर तरीके से डाला जा रहा। बगल की ईट वाली पट्टी को बालू से जोड़ा जा रहा है इस मानक विहीन इंटरलॉकिंग सड़क कितने दिन चलेगी सूत्रों की माने तो लोगों का कहना है प्रधान दबंग होने की वजह से कोई अपनी आवाज नहीं उठा रहा मनमानी रवैया से इंटरलॉकिंग सड़क को बनवाया जा रहा लोगो की माने तो इतनी घटिया इंटरलॉकिंग सड़क पहले कभी भी नहीं बनी और प्रधान का कहना है हम मिट्टी डालकर ही बनवा आएंगे कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता जिसको जो करना है करें लेकिन इतने घटिया निर्माण से जिम्मेदार अधिकारियो पर सवाल उठते हैं और जिम्मेदार मौन होने की वजह से इस तरह के निर्माण से सरकारी धन की लूट मची और जिस तरह से बंदरबांट हो रहा है जिम्मेदारों को कटघरे में सवाल खड़े करते हैं देखने की बात अब यह होगी इन सरकारी खजाने की बंदरबांट करने वालों पर कब कार्यवाही होती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button