उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बारिश के लिए गोंडी रीति-रिवाज से कराई मेंढक और मेंढकी की शादी, झूमकर नाचे बाराती

रिपोर्टर सुभाषच चंद्र यादव सोनभद्र उत्तर प्रदेश

क्या आपने कभी मेंढक और मेंढकी की शादी देखी है जिला सोनभद्र के दुधी विधानसभा ग्राम पंचायत दुम्हान टोला घाटपिंडारा में आदिवासी समाज के किसानों ने बारिश होने की कामना को लेकर मेंढक और मेढकी की शादी गोंडी रीति-रिवाज से करायी. इसके लिए बजाप्ता बारात निकाली गई और खूब नाच गाना भी हुआ. इसबताया जा रहा है कि दुम्हान गांव मे लगातार शादी विवाह किया गया. दरअसल, क्षेत्र के किसान बारिश नहीं होने से चिंतित हैं. बारिश के लिए प्रकृति पूजा की परंपरा रही है और इसको लेकर आदिवासी समाज विभिन्न तरह के टोटकों का सहारा ले रहे हैं. इसी क्रम में गाजे-बाजे के साथ मेंढक-मेंढकी की शादी ग्रामीणों ने करायी. एक तरफ मेंढक वर बना तो दूसरी ओर मेंढकी को दुल्हन की तरह ही सजाया गया. वर पक्ष विधि-विधान के साथ बारात लेकर आया, तो दूसरी ओर मेंढकी के पक्ष की ओर से शादी की सारी रस्में पूरी की गईं.आदिवासी समाज में किये जाने वाले सभी विधि-विधान को पूरा कराया गया धर्माचार्य अनिल पोया ने शादी को गोंडी रीति-रिवाज से मेंढक संग मेंढ़की का विवाह संपन्न कराया. गाँव के ब्रम सिंह पोया देवनारायण आयम जित सिंह उईके विनय कुमार उईके शिवकुमार आयम पत्रकार रामशकल अरुण पोया केशवशरन आयम चिंतामणी पोया दर्जनो कि संख्या मे लोग मौजूद रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button