उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News डीएवी एनयूपीपीएल में एक्जीविशन बीच सम्पन्न हुआ शिक्षक अभिभावक मीटिंग 

 रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तरप्रदेश

कानपुर  आज  28 जुलाई को डीएवी एनयूपीपीएल में एक्जीविशन का उद्घाटन स्कूल चेयरमैन श्री सी.एस .संतोष , श्रीमती सिंधु संतोष (प्रेसिडेंट ‘यमुना लेडीज क्लब’) एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका गौर जी के द्वारा किया गया। जिसमें श्री अशोक माली (सीएफओ), श्री वेंकटा स्वामी(एचओ एचआर) , श्री बीनू के. पिल्लई (डीसीएम एचआर ), श्री जयंत वर्मा (डीसी, सीआईएसएफ) , श्री अशोक साहू ( एचआर) , श्री सुमित छपरवाल जी ने बच्चों द्वारा बनाये हुए (प्रदत्त ग्रीष्मावकाश कार्य ) प्रदर्शित रचनात्मक कार्य की झांकी का आनंद लिया ।झांकी विषयों में हिन्दी , अंग्रेजी, संस्कृत , विज्ञान , सामाजिक विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर विज्ञान , कला का मनोविज्ञान रचनात्मक कार्यों की झाकी में दिखाई दिया। छात्रों की मेहनत, समर्पण झाकी में बहुत ही स्पष्टता से दिखाई पड़ रही थी जिसे देखकर अभिभावक भी मुग्ध हो रहे थे । अभिभावकों ने प्रदर्शनी को काफी सराहा एवं प्रधानाचार्या जी के गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक प्रयोग एवं अध्यापकों के सतत प्रयास की भूरी -भूरी प्रसंशा की गई। बाद में प्रधानाचार्या जी ने सभी मुख्य आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ आयोजन का समापन किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button