Uttar Pradesh News ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा खेलकूद सामग्री का वितरण

रिपोर्टर नवीन कुमार जायसवाल गाजीपुर उत्तर प्रदेश
गाजीपुर ब्लाक मुख्यालय परिसर में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वाधान में प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्रलाल यादव ने किया इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रुप में जॉइंट खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता मॊजूद थॆ। इस अवसर पर संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव ने कहा खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हॆ एक तरफ शारीरिक विकास होता हॆ तो दूसरी तरफ समरसता को बढावा मिलता हॆ।हमारे देश मे प्रतिभाओं की कमी नही हॆ मात्र उन्हे अच्छे प्रशिक्षण व मार्ग दर्शन की जरुरत हॆ।इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी शिरीष वर्मा,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आंचल सिंह,एडियों पंचायत गंगासागर कुशवाहा,विजयबहादुर,दिवाकर सिंह यादव ,मनोज चॊबे आदि लोग मॊजूद थे। काफी संख्या मे युवक व महिला मंगल कार्यकर्ता मॊजूद थॆ।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आंचल सिह ने किया।




Subscribe to my channel