Uttar Pradesh News मैनपुरी मैं चल रही शिव पुराण कथा में शिरकत करने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

रिपोर्टर कुमार अशोक मैनपुरी उत्तर प्रदेश
जनपद मैनपुरी में वन खंडेश्वर धाम में चल रही शिव पुराण कथा मैं शिरकत करने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम श्री दिनेश शर्मा ने पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर बालों से आशीर्वाद लिया और कथा को श्रवण किया उसके पश्चात पूर्व डिप्टी सीएम सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ रूबरू हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिन जिलों में माफियाओं का राज था वह जिले अपराध मुक्त हो चुके हैं या अपराधी जिला छोड़कर भाग गए हैं तथा जो अपराधी एवं माफिया बचे हुए थे उन्हें जेल में भेज दिया गया है उन्होंने कहा की 2024 में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 80 में 80 सीटें लेकर आएगी और मैनपुरी की सीट के लिए भी जो अहम है उसको भी जीतने के लिए काम करेगी उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश बना है और यहां पर प्रदेश की सरकार ने विकास की गंगा वह रही है जिससे विपक्ष के लोग हताश और निराश हैं उन्होंने कहा कि देश में षड्यंत्र कार्यों के दिन लद गए हैं अब किसी भी षड्यंत्र कारी को देश की सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा की 2024 में फिर एक बार मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया अभी से अपने अपने क्षेत्र में प्रधानमंत्री की योजनाओं का जो लाभ आम जनमानस को मिला है उसको जन-जन तक पहुंचाएं !



Subscribe to my channel