उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News नागरिक सुरक्षा संगठन में महिलाओं की बढ़ाएं भागीदारी, एडीएम ने दिया सुझाव

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  28 जुलाई 2023 नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय चेतगंज सभागार में अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नागरिक सुरक्षा वाराणसी के छह प्रखंडों के डिविजनल वार्डनगण ने अपना परिचय एवं कार्यक्षेत्र की जानकारी प्रदान की। एडीएम ने नागरिक सुरक्षा संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का सुझाव दिया। स्वागत एवं पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्रम देकर स्वागत चीफ वार्डन केशव जालान एवं उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने एडीएम का स्वागत किया। वहीं समस्त प्रखंडों के सदस्यों ने माल्यार्पण कर एडीएम का स्वागत किया। अपर जिलाधिकारी ने नागरिक सुरक्षा वाराणसी के समस्त डिवीजनल वार्डनगण से अपेक्षा की गई कि सक्रिय एवं नए सदस्यों की सदस्यता पर विशेष जोर दें। महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए। उनकी सदस्यता पर प्राथमिकता दी जाए। अल्प सूचना पर सदस्यों की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया दी जाए। किसी भी समस्या से अवगत कराने पर उसका निराकरण कराया जाएगा। कार्यक्रम में डिप्टी चीफ वार्डन, अविनाश अग्रवाल, स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डन अंकुर चड्ढा, डिविजनल वार्डन कन्हैया लाल, संजय कुमार राय, मंगल प्रसाद, वीवी सुंदर शास्त्री, निधि देव अग्रवाल, ओमप्रकाश, विनय मिश्रा, सीबी सिंह, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। धन्यवाद ज्ञापन डिप्टी चीफ वार्डन अविनाश अग्रवाल ने किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button