उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News चौकीदार की हत्या करने वाले बदमाश दबोचे, मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को लगी गोली, मर्डर की ली थी सुपारी-

रिपोर्टर कलीम अंसारी मथुरा उत्तर प्रदेश

थाना जेंत क्षेत्र में नव विकसित प्रॉपर्टी साइड मंजिल एवॉर्ड पर 13 जुलाई को चौकीदार की हत्या कर दी थी। बरसाना के रहने वाले चौकीदार मोती की चाकुओं से गोदकर हत्या की थी। वारदात के बाद परिजनों ने चुनावी रंजिश में मोती की हत्या किए जाने का शक जताया था।

पार्टनर ने दी थी चौकीदार की हत्या की दो लाख की सुपारी- थाना जेंत क्षेत्र में अझई रोड पर मंजिल एवोर्ड नाम से एक प्रॉपर्टी साइड विकसित की जा रही थी। दिल्ली के बिल्डरों द्वारा बनाई जा रही। इस साइड को एक पार्टनर संदीप यादव बेचना चाहते थे। लेकिन मौके पर मिलने वाला चौकीदार इस साइड को खरीदने के लिए आने वाले ग्राहकों को भड़का देता था। इससे परेशान होकर संदीप ने चौकीदार मोती की हत्या की सुपारी दे दी। बिल्डर संदीप ने चौकीदार मोती की हत्या की सुपारी बागपत के रहने वाले 35 वर्षीय गुरप्रीत को 2 लाख में दी। गुरप्रीत ने मोती की हत्या करने का काम 20 वर्षीय कल्लू और आहिल निवासी खेखड़ा बागपत और 25 वर्षीय सुमित पुत्र जयकुमार निवासी अलालपुर पलवल हरियाणा को दिया। इसकी एवज में गुरप्रीत ने दोनों को 50-50 हजार रुपए दिए।

चाकुओं से गोदकर की हत्या, मुठभेड़ में घायल हुए सुमित और कल्लू- हत्या की सुपारी मिलने के बाद सुमित और कल्लू ने 2 दिन चौकीदार की रेकी की थी। इसके बाद 13 जुलाई को सुमित कल्लू और इनका दिल्ली निवासी साथी नितिन साइड पर पहुंचे और वहां अंधेरा होते ही चौकीदार मोती पर हमला बोल दिया। चाकू से किए गए हमले में मोती की मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस चौकीदार मोती के हत्यारों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश अझई रोड पर घूम रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में बदमाश कल्लू और सुमित पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button