उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News प्रधान पति ने नशे की हालत में की मारपीट व अभद्रता, मुकदमा दर्ज

रिपोर्टर पवन कुमार हरदोई उत्तर प्रदेश

माधौगंज थाना क्षेत्र के गौतरा गांव की निवासिनी नेहा वर्मा ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह सुबह सात बजे घर पर बैठी हुई थी। तभी गांव के आदर्श व अमन ने नशे की हालत में उसे व पिता रामचन्द्र को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए घर में घुस आया और अभद्रता की। दबंग ने सब कुछ कर डालने का हवाला देकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने साक्ष्य के रूप में वीडियो पुलिस को दिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक आदर्श ग्राम प्रधान का पति है जो नशे की हालत में आए दिन झगड़ा फसाद करता रहता है। प्रधान प्रतिनिधि होने की हनक रखने के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नौकरी करता है। पूरे दिन नशे की हालत में उसे देखा जा सकता है। पीड़ित ने अति शीघ्र न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button