IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मृतक आश्रित परिवार को मिला 2 लाख का चेक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कराया था बीमा, परिवार को मिली राहत

रिपोर्टर एहसानुल हक हरदोई उत्तर प्रदेश

भारतीय स्टेट बैंक की पिहानी ब्रांच में एक मृतक खाताधारक आश्रित परिवार के सदस्यों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख का चेक दिया गया। बैंक प्रबंधक मनीष वर्मा ने मृतक मुरारी निवासी ग्राम अन्तौरा थाना मझिला की पत्नी सुनीता को चेक दिया। इस मौके पर बैंक प्रबंधक मनीष वर्मा ने कहा कि ने किसी की मृत्यु की भरपाई पैसे से नही की जा सकती। पैसे से परिवार की क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती, लेकिन सरकार से उनके बेसहारा परिवार के आर्थिक स्थिति में सुधार के लिये बीमा योजना चलाया है। जिससे परिवार के मुखिया के न रहने पर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। इसलिये जो भी खाता धारक हैं। वे बैंक में आकर प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा अवश्य करायें। ब्रांच मैनेजर ने कहा कि हमारे शाखा में मुरारी खाता धारक थे। दुर्घटना होने से मौत हो गई थी। बैंक ने खाताधारक का बीमा किया था। उनके मौत के बाद परिवार के मुखिया को दो लाख का चेक दिया अत्यंत गरीब परिवार से हैं। इस रुपये से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगी। मुकेश वर्मा, राम लखन यादव ,ज्ञानेंद्र यादव ,अनुराग मिश्रा , शिवचरण दिक्षित, निखिल गुप्ता आदि बैंक कर्मी मौजूद रहे। सरकार की इस स्कीम में मिलता है दो लाख रुपये का इंश्योरेंस सरकार क्षेत्रवासियों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के लिए कई तरह की स्कीमें चला रही है। आम नागरिकों के लिए ऐसी ही एक योजना है, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना।. इस बीमा योजना के जरिए हर वर्ग को लाभ मिलता है। इस बीमा योजना के तहत पॉलिसी को खरीदने के लिए सालभर में एक बार बेहद कम राशि का भुगतान करना पड़ता है। जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत सरकार ने साल 2015 में की थी। देश के नागरिक प्रति वर्ष भुगतान कर इस पॉलिसी को खरीद सकते हैं और इंश्योरेंस का लाभ उठा सकते हैं. दो लाख रुपये का क्लेम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर नॉमिनी को दो लाख रुपये तक का इंश्योरेंस क्लेम मिलता है। जीवन ज्योति बीमा पॉलिसी को 18 से 50 साल वाले व्यक्ति खरीद सकते हैं। जीवन ज्योति बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी की उम्र 55 साल है। इस टर्म प्लान को हर साल रिन्यू कराना पड़ता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button