Uttar Pradesh News कबीरचौरा अस्पताल का होगा कायाकल्प, 215.62 करोड़ से बनेगा 500 बेड का मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी 27 जुलाई 2023 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं आकार ले रही हैं। इसी क्रम में अब श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल (कबीरचौरा) के कायाकल्प का रास्ता खुल गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से कबीरचौरा अस्पताल को अत्याधुनिक मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 215.62 करोड़ की धनराशि की स्वीकृत मिल चुकी है। ये अस्पताल 500 बेड वाला होगा बीते बुधवार को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच लखनऊ में हुई मुलाकात के बाद कबीरचौरा अस्पताल को अत्याधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए विस्तृत चर्चा भी हुई है। इसके अलावा चंदौली जिले में भी 16.81 करोड़ की लागत से लेवल टू का ट्रॉमा सेंटर भी मोदी-योगी सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि वाराणसी शहर के बीचों बीच स्थित श्रीशिव प्रसाद गुप्त अस्पताल बनारस और आसपास के जनपदों के मरीजों की सेवा आजादी के पहले से ही कर रहा है। राष्ट्ररत्न बाबू श्री शिव प्रसाद गुप्त द्वारा निर्मित इस अस्पताल के मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनने से एक ही छत के नीचे हर प्रकार के रोगों का इलाज संभव हो सकेगा।



Subscribe to my channel