IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News: फतेहपुर कचेहरी कलेक्ट्रेट के मुख्य मार्ग में गिरा पेड़, आवागमन बाधित

रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

शहर की सदर कचेहरी कलेक्ट्रेट से दीवानी जाने वाले रास्ते व चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार मौर्या के बस्ते के सामने एक व्यस्क पेड़ गिर जाने से रास्ते का आवा गमन बंद हो गया।
बताया जा रहा कि सुबह से मूसलाधार बारिश के चलते लगभग साढ़े बारह बजे कचहरी में जहां लाई चने को भूंज कर बेचने का काम किया जाता है। उसी स्थान पर एक वयस्क पेड़ गिर जाने से पूरी रास्ता बंद हो गई। गिरे हुए पेड़ से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है एक मोटरसाइकिल के दब जाने की बात आई है।

जो अधिवक्ताओं की सूझबूझ से आसानी से निकाली जा सकी जिसका मीटर ग्लास टूटने की बात बताई गई। आसपास के जुड़े वकीलों के बस्ते प्रभावित हुए है लेकिन उन अधिवक्ताओं को कोई शिकायत नहीं दी गई।अब देखना है कि गिरे पर को कब तक हटाया जा सकता है।

यहां सवाल ये उठता है कि गिरे हुए वयस्क पेड़ की मात्र दो से ढ़ाई फिट जड़े प्रदर्शित हो रही। फिर क्या और भी अन्य लगे पेड़ो की जड़ों को जांच होकर ये पता लगाया जा सकता है। कि और कितने पेड़ो की जड़े भूमि से लगकर पूरी तरह सुरक्षित है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button