उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News क्षेत्राधिकारी धारचूला द्वारा पुलिस लाइन स्थित पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की करियर काउन्सलिंग कर, दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखण्ड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में स्थापित पुस्तकालय में पुलिस परिवार के साथ-साथ अन्य युवाओं द्वारा भी अपने करियर से सम्बन्धित पुस्तकों का लाभ लिया जा रहा है, जहां युवाओं को प्रतिदिन न्यूज पेपर, वाई-फाई व विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं से सम्बन्धित पुस्तकें नि:शुल्क उपलब्ध हो रही हैं। जनपद के उच्चाधिकारियो द्वारा समय- समय पर युवाओं की करियर काउन्सलिंग कर उनका उचित मार्गदर्शन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में  25.07.2023 को क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री परवेज अली द्वारा पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र- छात्राओं की करियर काउन्सलिंग करते हुए सिविल सर्विसेज की तैयारी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उनका उचित मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय ने छात्र छात्राओं के द्वारा पूछे गए सवालों का बखूबी उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। इसके अतिरिक्त युवाओं को नशे की तल से दूर रहने व अपने करियर के प्रति लगनशील रहने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन पिथौरागढ़, श्री नरेन्द्र आर्या सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण मौजूद रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button