Uttarakhand News आज कतरास की रहने वाली सावित्री देवी ने दूरभाष से मानवाधिकार सहायता संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव शर्मा एवम प्रदेश अध्यक्ष

रिपोर्टर वसीम लोयाबाद झारखंड
आज कतरास की रहने वाली सावित्री देवी ने दूरभाष से मानवाधिकार सहायता संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव शर्मा एवम प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिल्पी शर्मा से संपर्क कर अपने ससुराल द्वारा प्रताड़ित करने के संबंध में उनको जानकारी दी।सावित्री देवी ने बताया की मेरी सास ससुर और देवर कल रात से ही मेरे पर अत्याचार कर रहे है और मेरे साथ मारपीट कर रहे है कृपया जल्द आकर मुझे बचाए क्युकी मेरे माता पिता मध्य प्रदेश में रहते है और यह मुझे मदद करने वाला कोई नहीं कृपया मेरी मदद करे।सारी बातें सुनने के बाद शिल्पी शर्मा और गौरव शर्मा ने तत्काल ही धनबाद जिला अध्यक्ष रीना देवी और बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष उमा देवी को अपनी टीम को ले कतरास छेत्र के भट्टमूर्णा पहुंच सावित्री देवी को मदद पहुंचाने को कहा।रीना देवी और उमा देवी ने अपनी टीम के साथ कतरास पहुंची और रांची से जल्द से जल्द कतरास पहुंच शिल्पी शर्मा और गौरव शर्मा ने धनबाद टीम के साथ जुड़ सावित्री देवी के आवास पहुंच उनके द्वारा दिए गए अपने ससुराल के खिलाफ दिए बयान की जांच करना सुरु की।पूरी मानवाधिकार सहायता संघ की टीम पूरी तत्परता से हर एक बिंदु पर जांच के बाद पता चला की छोटे से परिवार में सावित्री देवी की सास जो की बीमार चल रही है उन्हे छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने पे उतारू उनकी बहू सावित्री देवी ही रहती है जिसको बहुत ही नाटकीय तरीके से अपने ससुराल वालो पर अपनी गलती का आरोप अपने सास ससुर देवर और अपनी पति पवन चौहान पर डाल देती है।सारी बातों का समझते हुए पूरी टीम ने सावित्री देवी को समझाया और दुबारा न ऐसा कर अपने ससुराल वालों समक्ष माफी मंगवा घर को टूटने से बचाया और सावित्री देवी के ससुराल वालों को भी समझाया की छोटी-छोटी बातों पर प्यार से बैठकर आपस में बैठकर इसको सुलझाए न की इसको इतना तूल दे। पूरे परिवार ने मानवाधिकार सहायता संघ के इस कदम के लिए उनको सराहना देते हुए धन्यवाद दिया और भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दी।


Subscribe to my channel