IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पहली पत्नी को दहेज के लिए घर से निकाला, की दूसरी शादी

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

कछौना, हरदोई   कछौना कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने पत्नी को घर से निकाल दिया | 2 माह बाद ही उसने दूसरी शादी कर ली | पत्नी की तहरीर पर पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है | कोतवाली क्षेत्र के बबरहा मजरा कलौली निवासी चांदनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में कासिमपुर थाना क्षेत्र के जरियारी मजराहिया निवासी प्रभास के साथ हुई थी | शादी के बाद से ही पति प्रभास ससुर जयराम और सास जगदेई दहेज में ₹200000 की मांग कर रही थी | यह मांग पूरी नहीं हुई, तो लगभग ढाई माह पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया | बीती 9 जुलाई को प्रभास ने बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली है | कछौना कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रभात, उसके पिता जयराम और मां जगदेई पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button