झारखंडब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News सिमरिया डिग्री महाविद्यालय का 8वां स्थापना दिवस एवं मनाया गया कारगिल विजय दिवस

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड

चतरा  सिमरिया डिग्री महाविद्यालय में 26 जुलाई को 8वां स्थापना दिवस और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के द्वारा कारगिल विजय दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिनोद बिहारी द्वारा मुख्य अतिथि अशोक कुमार (प्रबंधक कार्मिक आम्रपाली, चंद्रगुप्त क्षेत्र सीसीएल) को शाॅल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अनुप कुमार भगत (उप प्रबंधक कार्मिक आम्रपाली, चंद्रगुप्त क्षेत्र सीसीएल) को सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिनोद बिहारी को प्राचार्य सुरेंद्र कुमार बक्शी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। बानासाड़ी मुखिया पार्वती देवी को मनीषा सिन्हा और नित्या कुमारी द्वारा संयुक्त रुप से शाॅल देकर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि देवेन्द्र प्रसाद को प्राचार्य सुरेंद्र कुमार बक्सी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि अशोक कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि को महाविद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा मांग पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल- कूद का आयोजन किया गया। बिजेता खिलाडियों को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि श्री देवेन्द्र प्रसाद द्वारा पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय प्रबंधन के कार्यकारिणी सदस्य श्री बालदेव ठाकुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक/ शिक्षकेत्तर कर्मचारी , आस पास के गणमान्य लोग, पत्रकार महोदय एवं काफी संख्या में छात्र/ छात्राएं उपस्थित थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button