Uttar Pradesh News : इंडियन क्राईम न्यूज | भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो चीफ, निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी कमिश्नरेट थाना कपसेठी ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, गुजरात के पते का आधार कार्ड मिला

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी कमिश्नरेट कपसेठी थाना क्षेत्र के कालिकधाम रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, घटना कपसेठी पुलिस चौकी कालिकधाम रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर आगे रेलवे ट्रैक पर हुई। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के बावजूद तत्काल मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

कालिका बाजार चौकी प्रभारी मधुसूदन त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे ट्रैक के बीच शव पड़ा मिला था। घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिस पर शारदा प्रसाद यादव, पुत्र रामपति यादव, निवासी कानपुर आगरा ट्रांसपोर्ट, 2nd फेज, भारत कम्पाउंड, नियर अरोकम जीआईडीसी, वापी परदी, जिला वलसाड (गुजरात) का पता दर्ज है। चौकी प्रभारी के मुताबिक हादसे में मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते आधार कार्ड पर लगी तस्वीर से तत्काल पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने आधार कार्ड पर दर्ज पते के आधार पर गुजरात के संबंधित थाने को सूचना भेज दी है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के साथ ही घटना से जुड़ी अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।




Subscribe to my channel